-
जम्मू कश्मीर डेस्कः आस्था और श्रद्धा के प्रतीक श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में वर्ष 2026 की शुरुआत श्रद्धालुओं की भारी संख्या से हुई है। जनवरी-फरवरी में कुल 11 लाख 42 हजार 92 यात्री माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे, जो 2025 की समान अवधि से 1 लाख 94 हजार 63 अधिक है।.