-
कोङिाकोड (केरल): केरल में कोइलांडी के पास मनाकुलंगरा मंदिर में एक उत्सव के दौरान पटाखे चलाने के बाद दो हाथियों के उत्तेजित हो जाने से मची भगदड़ में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हाथियों को मंदिर उत्सव के लिए लाया गया था.