-
चेन्नई: यहां के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शनिवार को छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आरती तत्गुंती और आंध्र प्रदेश की ए.वी. सुस्मिता ने क्रमश: लड़कियों के 49 किग्रा और 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नए राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए। हरियाणा ने कुश्ती में पांच में से चार स्वर्ण पदक जीते, जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा।