-
नेशनल डेस्क: भारत ने बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की क्रूर हत्या की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना को चिंताजनक और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का हिस्सा बताया है। मंत्रालय ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सभी अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।.