-
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर दिए गए फैसले का स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे अधिनियम पर रोक लगाने से इनकार किया, लेकिन अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान कुछ प्रावधानों पर अस्थाई रोक लगा दी।.