-
शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से विशाल चट्टानें एक टैक्सी पर गिरने से शुक्रवार को 6 महीने के एक शिशु समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ जा रहे वाहन में 15 लोग सवार थे।.