-
कुरुक्षेत्र (लाडवा): बुधवार को बकाली गांव में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ ने माहौल गरमा दिया। सीआईए-2 टीम शराब ठेके पर गोलीबारी की कोशिश करने वाले आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी.