-
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और अधिकारी जमीन की लूट घसोट कर रहे हैं। यादव ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नेताओं ने अधिकारियों की मिलीभगत से अयोध्या को लूट का अड्डा बना दिया.