-
लाइफस्टाइल डेस्क : अक्सर लोग रोजाना एक ही पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसकी नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते। समय के साथ बोतल के अंदर नमी, बैक्टीरिया और गंदगी जमा होने लगती है, जिससे बदबू आने लगती है। ऐसी गंदी बोतल से पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.