बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका): यहां के विलोमूर पार्क रविवार को खेले गए अंडर-19 आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्ज़्व कप में भारत छठा खिताब जीतने की कोशिश में नाकाम रहा, उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम से 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भिवानी: हरियाणा में शिक्षा का स्तर और सुधारने के उद्देश्य से हरियाणा शिक्षा विभाग ने अब प्रदेश के स्कूलों में मुख्यमंत्री छात्र परिवहन योजना शुरू की है । इस योजना के शुरू होने के बाद दूर दराज से आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को परिवहन का लाभ मिलेगा।
दीनानगर: जिले से बहरामपुर रोड पर एक कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे किकर के पेड़ से जा टकरा गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक रात करीब 2 बजे एक कार्यक्रम से अपने गांव दोदवा (बहरामपुर) लौट रहा था।
जालन्धर: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह हनी ट्रैप के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने का काम कर रहा है।
मुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर, जो अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में न्यूयॉर्क में चल रहे न्यूयॉर्क फैशन वीक में डिजाइनर टॉमी हिलफिगर के शो में नजर आई। एक्ट्रेस ने डबल ब्रेस्टेड ब्लू पैंट सूट पहना हुआ है, साथ ही ब्लू और वाइट स्ट्रिप शर्ट भी कैरी की हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल के वर्तमान कप्तान मनोज तिवारी ने अगले सत्र से रणजी ट्रॉफी को खत्म करने की मांग करते हुए कहा है कि भारत के प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में कई चीजें ‘गलत हो रही हैं‘, जो 1934 से चली आ रही हैं। तिवारी, जो बंगाल के खेल मंत्री भी हैं, ने सोशल मीडिया पर अपने सुझाव के पीछे विशेष तर्क बताने से परहेज किया।
हमीरपुर (गौरव जैन): लोकसभा सांसद एवं भारत सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम और काम दोनों लाजवाब है और जग जाहिर हैं यही कारण है। कि कांग्रेस पार्टी के पास उनके मुकाबले के लिए कोई भी उम्मीदवार एसा नहीं है। जो उनके सामने टिक सके यह बात सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के महासचिव प्रकाश सड़ियाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस हाई कमान इसी उलझन में अटकी हुई है।
हांगकांग: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के हांगकांग में प्रदर्शनी क्लब मैच में नहीं खेलने के कारण स्थानीय फुटबॉल अधिकारियों ने चीन दौरे पर अगले महीने होने वाले अर्जेंटीना के दोनों मैत्री मैच को रद्द कर दिये।
वाशिंगटन: नासा के अभियान 71 अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर न्यूरोलॉजिकल ‘ऑर्गेनोइड्स‘, पौधों की वृद्धि और शरीर के तरल पदार्थों में बदलाव का अध्ययन करेंगे। नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट, जेनेट एप्स और ट्रेसी सी. डायसन इस महीने और मार्च में अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।