अंबाला: नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। साथ ही तस्करी करने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला पुलिस की सीआईए 1 टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
चंडीगढ़ : दुनिया के सबसे बड़े निजी मोबाइल डाटा नैटवर्क रिलायंस जियो ने पंजाब के सभी जिलों में अपनी जियो एयर फाइबर सेवाओं का विस्तार किया है। पिछले साल के अंत में चंडीगढ़ ट्राइिसटी से इसकी शुरुआत होने के बाद अब यह विस्तार पंजाब में डिजीटल परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है।
नई दिल्ली : विभिन्न कारोबार से जुड़ी आईटीसी लि. के गैर-कार्यकारी निदेशक डेविड रॉबर्ट सिम्पसन ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। कोलकाता की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उनका इस्तीफा 30 जनवरी से प्रभावी होगा।
कल्पना करें कि क्वाड-रोटर ड्रोन के प्रोपेलर का हिस्सा उड़ान के दौरान घूमना बंद कर दे। इसके बाद भी ड्रोन सुरक्षित ढंग से उड़ सकता है? कई वर्षों के शोध के बाद, पेइचिंग यूनिवर्सिटी ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (बीयूएए) की वैज्ञानिक अनुसंधान टीम ने मल्टी-रोटर ड्रोन के लिए दोष-सहिष्णु नियंत्रण तकनीक में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और उपरोक्त समस्याओं का उत्तर पाया है।
थ्येनचो-7 कार्गो अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण होने वाला है। योजनानुसार अंतरिक्ष स्टेशन के साथ सफल डॉकिंग करने के बाद थ्येनचो-7 और अंतरिक्ष स्टेशन का संयोजन बनाया जाएगा।
चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 16 जनवरी को न्यूज ब्रीफिंग आयोजित कर वर्ष 2023 में बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कार्य की स्थिति का परिचय दिया। वर्ष 2023 में 9 लाख 21 हजार आविष्कार पेटेंट, 20 लाख 90 हजार उपयोगिता मॉडल पेटेंट और 6 लाख 38 हजार डिजाइन पेटेंट स्वीकृत किए गए।
प्रांतीय और मंत्रिस्तरीय अग्रणी कैडरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले वित्तीय विकास को बढ़ावा देने पर एक विशेष संगोष्ठी 16 जनवरी की सुबह सेंट्रल पार्टी स्कूल (नेशनल स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) में आयोजित की गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव,
दुनिया में जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां मौजूद हैं। इनमें से कोई अजीब तो कोई बहुत डरावनी दिखती हैं। ऐसी ही छिपकली की एक प्रजाति 'मरीन इगुआना' है। इसकी शक्ल को देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे।
मुंबई: बाइक लवर्स के लिए एक खास गाड़ी बाजार में आ गई है। सॉलिड बॉडी, डिजाइन और फीचर्स से यह लोगों को ललचा रही है। कावासाकी ने पावर क्रूजर बाइक एलिमिनेटर लॉन्च कर दी है।176 किलोग्राम वजनी यह बाइक मस्क्यूलर लुक के साथ आती है।
फतेहाबाद: जिले में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग ठंड में थर-थर कांपते देखे गए। बीते 20 दिनों से लगातार धुंध छाई हुई है,हालांकि दो दिन से दोपहर बाद धूप निकल रही है लेकिन दिन ढलते ही उत्तर- पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ठंड अपने जलवे दिखा देती है।
मुंबई: घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। पिछले पांच कारोबारी सत्र में तेजी के बाद बाजारों में गिरावट आई है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.93 अंक गिरकर 73,101.01 अंक पर आ गया। निफ्टी 68.25 अंक फिसलकर 22,029.20 अंक पर रहा।