-
इंदौर: सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 550 रुपये मजबूत रहा। चांदी में 300 रुपये की तेजी हुई। कारोबार की शुरुआत में सोना 63100 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 63650 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 73000 रुपये पर हुई.