-
नयी दिल्ली: टोयोटा किलरेस्कर मोटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढक़र 17,818 इकाई हो गई।कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 11,765 वाहन बेचे थे। टोयोटा किलरेस्कर मोटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 16,924 इकाई रही। वहीं 894 इकाइयों का निर्यात किया.