-
नेशनल डेस्कः पटना की सड़कों पर मंगलवार को छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया। अलग-अलग छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। छात्रों ने पहले से तय कार्यक्रम के तहत लोकभवन और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.