Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जौनपुर में वकीलों ने वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन

August 30, 2023

जौनपुर में वकीलों ने वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन

जौनपुरः उत्तर प्रदेश काउंसिल के आह्वान पर हापुड़ में वकीलों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों के वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत होकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के हापुड़ में मंगलवार को वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया था।

मिश्रा ने इसके विरोध में यहां संघ भवन पर बैठक कर वकीलों पर हुए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की और कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी तरह जिले की सभी तहसीलों मडियाहू मछली शहर बदलापुर शाहगंज और केराकत में भी अधिवक्ताओं ने पुलिस विरोधी नारे लगाए और पूरे दिन न्यायिक कार्य से भी रात रहकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें