-
पंजाब डेस्क। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार (31 जनवरी) को अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए।.