-
Leh Ladakh Earthquake: लद्दाख के लेह में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। बता दें कि सुबह करीब 6:05 बजे धरती हिलने लगी और कई इलाकों में लोगों ने तेज कंपन महसूस किया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई।.