जालंधर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जालंधर में दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा और विधायक बावा हेनरी भी मौजूद रहे। उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदना जताई।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल (19 जनवरी) सांसद संतोख सिंह चौधरी के आवास पर सुबह 10 बजे परिवार से शोक व्यक्त करेंगे। उसके बाद खड़गे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।