-
भिवानी: हरियाणा के भिवानी के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी-दामाद को गोली मारकर घायल कर दिया। व्यक्ति अपनी बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज था। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि रोहतक जिले के पिलाना गांव की साक्षी ने भिवानी के उण गांव निवासी मोहित से प्रेम विवाह किया.