-
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक और बड़ी वारदात सामने आई है। पिपली वाला टाउन की आरे वाली गली में एक घर में शुक्रवार को एक चोर ने बेखौफ होकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोर ने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे को निशाना बनाया.