-
नेशनल डेस्क: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हमला दोपहर करीब 2 बजे मोंगजांग गांव के पास हुआ, जो चुराचांदपुर जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में एक 60 साल की महिला भी शामिल है।.