-
मुंबई : प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से है। इसके मेकर्स ने मंगलवार को इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी। इसका एक प्रोमो वीडियो जारी करते हुए मेकर्स ने बताया कि ‘द फैमिली मैन-3’ 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है।.