-
जंडियाला गुरु: पंजाब सरकार द्वारा आज हरपाल सिंह चौहान को मार्केट कमेटी गेहरी मंडी और लखविंदर सिंह उसमा को मार्केट कमेटी मेहता का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के विधायक स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दोनों नवनियुक्त चेयरमैनों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया.