-
पेरिस: किलियान एमबापे ने दो गोल करने में मदद की और दो गोल दागे जिससे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को यहां ओरलियांस को 4-1 से हराकर फ्रेंच कप के राउंड 16 में प्रवेश किया। एमबापे ने 16वें और 62वें मिनट में दो गोल दागे जिससे इस सत्र के 26 मैच में उनके गोल की संख्या 28 हो गयी।