-
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, मल्होत्रा ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों और शहर के हेल्थ सिस्टम में चल रहे सुधारों पर गहन चर्चा की।.