-
नई दिल्ली: ओपनएआई अपने एआई चैटबॉट चैटजीपीटी के लिए ‘मेमोरी‘ की टेस्टिंग कर रहा है, जो बॉट को समय के साथ आपके और आपकी बातचीत के बारे में जानकारी याद रखने की अनुमति देगा। आप चैटजीपीटी को कुछ भी याद रखने के लिए कह सकते हैं, उससे पूछ सकते हैं कि उसे क्या याद है, और उसे बातचीत के जरिए या सेटिंग्स के जरिए भूलने के लिए कह सकते हैं।