-
छत्तीसगढ़ से बालोद जिले से सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यहां डीएसपी की पत्नी ने नीले बत्ती वाली सरकारी गाड़ी के बोनट पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया इसकी खूब जमकर आलोचना कर रहे हैं।