-
Moradabad Accident : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हरिद्वार जा रहे 15 कांवड़ श्रद्धालु घायल हो गए। जिस वाहन में ये सभी श्रद्धालु सवार थे, वह एक पेड़ से टकरा गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है।.