-
मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस को उस मोबाइल नंबर से एक माफीनामा मिला है, जिससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला धमकी भरा संदेश भेजा गया था। एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि माफी वाला संदेश सोमवार को यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर मिला।.