-
Myanmar earthquake : म्यांमार में सुबह 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:10 बजे भारत-म्यांमार सीमा के पास दर्ज किया गया। इसका केंद्र मणिपुर के उखरूल से करीब 27 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।.