-
अलावलपुर: अलावलपुर निवासी संदीप कुमार के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को अलावलपुर पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है। आज पुलिस थाना आदमपुर द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक मृतक संदीप कुमार की पत्नी सीमा द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ योजना बनाकर आगे व्यक्तियों को सुपारी देकर अपने पति का कत्ल करवाया गया।.