-
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को उप वायुसेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। वायु मुख्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से यह दायित्व सौंपा गया। एयर मार्शल कपूर को दिसंबर 1986 में फ्लाइंग ब्रांच में कमीशन मिला था।.