-
Nagpur : करुण नायर ने बल्ले से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन नाबाद शतक जड़कर विदर्भ को स्टंप तक छह विकेट पर 264 रन बनाने में मदद की। नायर (33 वर्ष) शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपना 22वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा।.