-
Sealed Shop Burgled, Owner Arrested in Drug Theft Case : भिवानी। मंढोली खुर्द में सील की गई दुकान में सेंध लगाकर नशीली और गर्भपात कराने वाली एमटीपी किट चोरी करने के मामले में पुलिस ने दुकान संचालक नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दवाएं भी बरामद की गई हैं।.