देश की राजधानी यानि दिल्ली में 3 मई तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल वहां तेज हवाएं चल सकती और 4,7 मई को दिल्ली बारिश होने की संभावना जताई है।
आज बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हीटवेव चलने की आशंका है और बात करे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तूफान और बारिश होने की संभावना लगायी है।
वजन कम कराने की सर्जरी के दौरान पैदा हुईं कथित जटिलताओं के कारण पुडुचेरी के एक युवक की यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आदेश दिया है।
इंदौर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे तीन मजदूरों में शामिल 20 वर्षीय एक युवक की एक अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई, जबकि इस इकाई का संचालक घटना के बाद फरार हो गया है।