-
इंटरनेशनल डेस्क: नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में शनिवार तड़के एक यहूदी स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शहर की मेयर फेमके हल्सेमा ने इस घटना को यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया हमला बताया है। इस घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।.