-
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उमर अब्दुल्ला शनिवार को शेर-ए-कश्मीर भवन पहुंचेंगे। अब्दुल्ला यहां पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उमर अब्दुल्ला के आगमन को लेकर यहां पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।.