-
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी टैस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने साथी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जबकि न्यूजीलैंड के ऑलराऊंडर रचिन रवींद्र इसी श्रेणी में टॉप-20 में शामिल हो गए हैं। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलूर में पहले टैस्ट में 20 और 99 रन की पारी खेली थी।.