-
इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज की कथित तौर पर मौत हो गई है। सोमवार को पाकिस्तान के बहावलपुर में अजीज मृत पाए गए। उनके निधन की जानकारी जैश से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दी है। अजीज को उनके पैतृक गांव नूर अशरफवाला में दफनाया जाएगा।.