-
नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक भयावह हादसा हुआ है, जिसमें पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके कारण कई यात्री घबराकर ट्रेन से कूद गए। इस अफवाह के बाद दूसरी ट्रेन, कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की जान चली गई।.