-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। टेकऑफ के दौरान एक प्राइवेट मिनी जेट रनवे पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और पास की झाड़ियों में जाकर रुक गया। हादसे के समय विमान में एक उद्योगपति, उनके परिवार और अन्य अधिकारी सवार थे।.