-
Sai Sudharsan : सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटन्स के लिए कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी-20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली है। सुदर्शन ने बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.