-
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 12 जनवरी 2025 को “विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025” को संबोधित किया। इस संवाद कार्यक्रम में उन्होंने भारत के युवाओं से मिलकर अपनी उम्मीदें और विश्वास साझा किए। यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।.