-
शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शिमला में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की.