-
नेशनल डेस्क: भारत अपनी रक्षा तकनीक को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में देश ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। DRDO ने भारतीय वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमान Su-30MKI से लंबी दूरी तक मार करने वाले एयर-लॉन्च्ड ग्लाइड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया.