-
जालंधर : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से संत समाज की अध्यक्षता तथा मां त्रिपुरमालिनी की पावन अखंड ज्योति की अगुवाई में निकाली गई। इस दौरान मां त्रिपुरमालिनी की पावन अखंड ज्योति और श्रीरामलला का दर्शन करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा.