-
हरफनमौला फहीम अशरफ ने आखिरी ओवर में लगातार तीन चौके लगाये जिसकी मदद से इस्लामाबाद युनाइटेड ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को दो विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेआफ में प्रवेश कर लिया। क्वेटा ने छह विकेट पर 179 रन बनाये थे जिसके जवाब में इस्लामाबाद को आखिरी ओवर में नौ रन चाहिये थे ।.