-
नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज साल 2026 का पहला अंतरिक्ष मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 260 टन वजनी PSLV-C62 रॉकेट के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘अन्वेषा’ सहित कुल 15 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा गया। इन सभी उपग्रहों को तय कक्षा में स्थापित किया जाएगा।.