-
चंडीगढ़:पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब के प्रमुख शहरों में शटल बस सेवा शुरू करेगी। यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शटल बस सेवा लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेगी।.