दिवाली से पहले पटाखा बाजार को लेकर जालंधर प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। इस बार परंपरागत रूप से बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थायी पटाखा मार्किट अब अपने पुराने स्थान पर नहीं लगेगी।
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि रिश्वतखोरी के आरोप में पहले ही गिरफ्तार हो चुके भुल्लर के खिलाफ अब लुधियाना जिले के समराला थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।
पंजाब में इस समय मौसम लगभग स्थिर बना हुआ है। तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
फिल्लौर (जालंधर): जालंधर के फिल्लौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि शनिवार देर शाम अटवाल हाउस कॉलोनी के मालिक और कोलोनाइजर मंदीप सिंह उर्फ गोरा पर थार सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब गोरा अपने दफ्तर में बैठे थे।.
नाभा की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) मनदीप कौर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बता दें कि यह दुर्घटना पटियाला-राजपुरा हाईवे पर घटी, जब वह मोहाली एयरपोर्ट की ओर जा रही थीं।